🔴 विवाह के 20 वर्ष बाद महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पर से अपराध दर्ज
भिलाई नगर 25 अगस्त। शादी के 20 वर्ष बाद भी भिलाई के डॉक्टर देवेंद्र रतनानी के द्वारा अपनी पत्नी डॉक्टर विनीत रतनानी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें डॉक्टर विनीता की रिपोर्ट पर से आरोपी डॉक्टर देवेंद्र रतनानी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है। डॉ देवेंद्र रतनानी के द्वारा पत्नी डॉक्टर विनीता ने शिकायत में उल्लेखित किया है कि शराब के नशे में दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट की जाती रही है।
महिला पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डॉ. विनीता रतनानी पति डॉ. देवेन्द्र रतनानी आयु 49 वर्ष निवासी फ्लैट न.2/बी, ब्लॉक 3, कुबेर एन्क्लेव, कोहका भिलाई की रहने वाली हैं। स्त्री रोग्य विषेशज्ञ क्लीनिक पावर हाउस शास्त्री मार्केट भिलाई में प्रैक्टिस करती हैं। उनका विवाह 26 नवम्बर 2004 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ डॉक्टर देवेन्द्र रतनानी पिता संतोष रतनानी निवासी शांति नगर भिलाई के साथ सम्पन्न् हुआ था। विवाह में डॉ विनीता के भाई एवं मायके पक्ष के द्वारा अपने हैसियत अनुसार सभी घरेलू आवश्यक सामान एवं 20 तोला सोने का आभूषण एवं 85000 रूपये का बैक से डीडी बनाकर एवं 01 लाख 15 हजार रूपये नगद उपहार स्वरूप दिये थे। बिदा होकर डॉ विनीता ससुराल गई।
जहां संयुक्त परिवार में 20 दिन रहने के बाद पढाई करने के लिए जबलपुर चली गई। पति मुम्बई चले गए, उसके बाद 01 जून 2007 को डॉ विनीता रतनानी अपने ससुराल आ गई। जहां मे अपने पति के साथ संयुक्त परिवार में एक महिने तक ठीक रही। उसके बाद से ही पति डॉ देवेंद्र रतनानी आये दिन शराब पीकर ताना देने लगा की दहेज में कुछ लेकर नही आयी है और तेरे मायके वाले दहेज में बहुत कम और खराब सामान दिये है। हमारे घर की महिलाए ज्यादा दहेज लेकर आयी है। जाओ तुम अपने मायके से कार एवं 02 लाख रूपये दहेज लेकर आओ कहकर एवं गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताडित करते थे। इस विवाद के कारण हम लोगो के बीच सितम्बर 2008 में सामाजिक बैठक हुई।
जिसमें तय किया गया कि डॉ विनीता पति के साथ छ माह तक एक ही मकान में सास ससुर से अलग रहकर खाना पका कर खाई उसके बाद सुन्दर नगर वैशाली नगर भिलाई में किराये का मकान लेकर 21 मई 2009 से पति के साथ रहने लगी। उसी दिन से ही डॉ देवेंद्र रतनानी आये दिन शराब पीकर दहेज में दो लाख रूपये एवं एक कार लेकर आने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करते थे। डॉ विनीता अपने बच्चो का भविष्य एवं वैवाहिक दाम्पत्य जीवन को बचाने के लिए सब सहन करती रही। किन्तु पति के आदत व्यवहार में कोई सुधार नही हुआ और मेरे पति द्वारा 15 अगस्त 2025 को हमेशा की तरह दहेज की बात को लेकर एवं डॉ विनीता को मनोरोगी बताकर मारपीट कर घर में रखे 25 लाख रूपये एवं 20 तोला सोना लेकर अपने माता पिता के साथ शांति नगर सुपेला भिलाई चला गया। जो आज दिनांक तक वापस नही आया है। दांपत्य जीवन से डॉक्टर विनीत को दो संतान भी है।
जिससे डॉ विनीत स्वयं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित होकर महिला थाना सेक्टर ०6 भिलाई में आज 25 अगस्त को पति डॉक्टर देवेन्द्र रतनानी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए आवेदन दिया। पति के मध्य जुलाई, अगस्त माह 2025 में काउसलिंग कार्यवाही हुआ है समझौता नही हुआ। प्रार्थिया द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र, काउसलिंग कथन पर प्रार्थिया को पति के द्वारा लगातार पैसे की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिंक रूप से प्रताडित करना प्रथम दृष्टया अपराध सदर धारा 85 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

