भिलाई नगर 18 फरवरी । नेहरू नगर ट्रैफिक टावर पहुँच कर भिलाई कैन डू पर्वत फ़ाऊण्डेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजयुमो नेता अतुल पर्वत ने ज़िला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व ट्रैफिक डी एस पी सतीश ठाकुर को 100 हेलमेट भेट किया गए।
अतुल पर्वत ने आमजन एवं दो पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए जो उनके एवं उनके परिवार के लिए सुरक्षित है। बिना हेलमेट के वाहन चलाना असुरक्षित है। दो पहिया वाहन चालकों को यह समझ लेना चाहिए कि हेलमेट जीवनदायिनी है। साथ ही हम सभी हेलमेट लगाकर ही घर से निकले। इस अवसर पर यातायात विभाग के सभी टी.आई व अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मी उपस्तिथ थे । कार्यक्रम में अंत में ट्रैफिक डी एस पी ठाकुर जी ने भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा हेलमेट दिए जाने पर संस्था प्रति आभार व्यक्त किया ।
भिलाई कैन डू पर्वत फ़ाऊण्डेशन ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भेंट किए 100 हेलमेट, हेलमेट लगाने दोपहिया वाहन चालकों से की अपील

