शेयर मार्केट मुनाफे का 10 महीने से प्रलोभन झेल रहे भिलाई के व्यापारी को लाखों का लगा चूना, 8 का 18 के फेर में उडे़ तोते

शेयर मार्केट मुनाफे का 10 महीने से प्रलोभन झेल रहे भिलाई के व्यापारी को लाखों का लगा चूना, 8 का 18 के फेर में उडे़ तोते


शेयर मार्केट मुनाफे का 10 महीने से प्रलोभन झेल रहे भिलाई के व्यापारी को लाखों का लगा चूना, 8 का 18 के फेर में उडे़ तोते

भिलाई नगर, 12 नवंबर। पुलिस ने एक व्यापारी से 8 लाख रुपए से भी अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। इतनी बडी़ रकम एक एक कर खाता से आनलाईन ट्रांसफ़र बाद जब ठगी का एहसास हुआ तो व्यापारी के पैरों तले जमीन खिसक गई है।  

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि सप्लाई का काम करने वाले सुरेंद्र साव ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्लोबल एसेज मैनेजमेंट नाम की कंपनी ने उसके साथ ठगी की है। कंपनी के लोगों ने उसे फोन पर शेयर मार्केट से लाभ दिलाने का झासा देकर लाखों रुपए निवेश कराए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्कूल के पास बैकुंठ धाम निवासी सुरेंद्र साव (35 वर्ष) 8 लाख 44 हजार 120 रुपए की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। उसके पास 7 जनवरी 2021 को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाली लड़की प्रिया शर्मा ने खुद को ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट का एक्जिक्यूटिव बताया था। उसने सुरेंद्र को शेयर मार्केट मे निवेश और उससे मिलने वाले रिटर्न के कई आकर्षक प्लान बताए। प्रिया की बातों में आकर अगले दिन सुरेंद्र ने अपने फोन पे से उसे 3 हजार 450 रुपए का भुगतान कंपनी को किया। इसके बाद प्रिया ने सुरेंद्र की बात आशुतोष मिश्रा से कराई। आशुतोष ने अपने आपको कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी रकम का निवेश कराकर कम्पनी शेयर खरीदती है और उससे जो लाभ होता है उस रकम को कंपनी निवेशकर्ता के खाते मे भेज देती है। इसके बाद सुरेंद्र ने धीरे-धीरे कर कंपनी में फोन पे के जरिए 8 लाख 44 हजार 120 रुपए निवेश कर दिए। एक महीने बाद कंपनी ने बताया कि उनकी रकम बढ़कर 18 लाख 95 हजार 432 रुपए हो गई है। यह सुनकर सुरेंद्र खुशी से फूला नहीं समाया। सुरेंद्र ने 18 लाख में से 10 लाख रुपए उसके खाते में भेजने की बात कही। इस पर ठगों ने 2 लाख रुपए और ठगने के लिए नया पैंतरा फेंका। उन्होंने सुरेंद्र को 18 लाख 95 हजार रुपए का स्क्रीन शॉट भेजा और उसका पैन, आधार व बैंक डिटेल मंगवाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी उनका टारगेट पूरा नहीं हुआ है, इसलिए 2 लाख का निवेश वो और करे। दो लाख आते ही जैसे ही टारगेट पूरा होगा उसके खाते में 10 लाख रुपए आ जाएंगे। तब जाकर सुरेंद्र को ठगे जाने का आहसास हुआ और उसने सुपेला थाने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। 

आनलाईन हुई इस ठगी के मामले में पुलिस के पास कम्पनी का नाम और मोबाइल नम्बर है जो कि लगातार बंद बता रहा है। सुपेला पुलिस ने मोबाइल नम्बर 7879397509, 9800333261, 9800333186, 8967220565 और 9507579830 के धारक को फिलहाल आरोपी मानते हुए जांच शुरू कर दी है।