भिलाई ब्रेकिंग : फोरलेन सड़क पार कर रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, घटनास्थल पर मौत, मृतका भाजपा पार्षद की पुत्री

भिलाई ब्रेकिंग : फोरलेन सड़क पार कर रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर, घटनास्थल पर मौत, मृतका भाजपा पार्षद की पुत्री


भिलाई नगर 28 जून । भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन रोड पर बिजली कॉलोनी के पहले गेट के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के द्वारा आज सुबह 11:30 बजे के करीब पैदल सड़क पार कर रही युवती को ठोकर मार दी। इस घटना में युवती की मौत हो गई। भिलाई तीन पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी मोटरसाइकिल चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका गतवा तालाब पार निवासी मीनाक्षी वर्मा ( 20 वर्ष ) भिलाई चरोदा नगर निगम में भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा की बेटी है।

भिलाई दिन पुलिस के मुताबिक मीनाक्षी वर्मा मेहंदी कोचिंग क्लास जाने घर से निकली थी। यात्री वाहन आटो तक पहुंचाने के लिए बिजली कॉलोनी के पहले गेट से होकर फोरलेन सड़क को पार कर रही थी‌। सुबह 11:30 के लगभग दुर्ग से रायपुर की दिशा में जा रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक ने युवती को जबरदस्त ठोकर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून बिखर गया और मौके पर ही मीनाक्षी वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने शव को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री हास्पिटल सुपेला मर्च्यूरी भिजवा दिया। विलायत में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।