🛑 दो आरोपी गिरफ्तार पुरानी भिलाई थाने में अपराध दर्ज
भिलाई नगर 30 मार्च। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा पुरैना भिलाई 3 क्षेत्र में एक्सयूवी वाहन में अवैध रूप से नशीला पदार्थ गांजा परिवहन कर भिलाई ला रहे दो तस्करों को पकड़ा गया । तलाशी के दौरान वाहन से करीब 10 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज शाम 4:30 बजे के करीब पुरैना बस्ती से भिलाई की ओर गांजा लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर से पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा पुरैना बस्ती पहुंच कर एक्सयूवी वाहन क्रमांक सीजी 22 एसी 5656 को पकड़ा गया। इस वाहन की तलाशी लेने पर करीब 10 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धीरेंद्र शर्मा पिता निराजनजन 24 वर्ष केएलसी खुर्सीपर एवं युवराज मेहता तारकेश्वर मेहता 41 वर्ष भिलाई 3 को पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि XUV 500 वाहन का मालिक धीरेंद्र शर्मा है।

