भिलाई बी एन आई संस्था ने 38 यूनिट किया रक्तदान

भिलाई बी एन आई संस्था ने 38 यूनिट किया रक्तदान


भिलाई बी एन आई संस्था ने 38 यूनिट किया रक्तदान

भिलाई नगर 25 जुलाई । भिलाई बी एन आई संस्था के क्रिएटर परिवार ने समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए संस्था प्रमुख व सदस्यों द्वारा इंसान के जीवन मे रक्त के महत्व को समझते हुए बी एन आई क्रिएटर्स ने कल स्मृति नगर के मंगल भवन* में ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन रखा गया है,*38 लोगों ने रक्तदान किया* इस आयोजन में मुख्य अथिति  प्रकाश सार्वा दुर्ग निगम के कमिश्नर व निगम स्वास्थ्य अधिकारी  धर्मेंद्र मिश्रा भिलाई नगर निगम एवं *अजय भसीन* महामंत्री चेम्बर ऑफ कॉमर्स और बी एन आई के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर भूपेंद्र नेमा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में बी एन आई भिलाई दुर्ग रीजन के बहुतायत लोग शामिल होकर रक्तदान में रुचि दिखाई, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, आशीर्वाद ब्लड बैंक,स्मृति नगर सोसाइटी के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, भिलाई क्रिएटर्स के प्रेसीडेंट *गिरीश खापर्डे* के द्वारा आये हुए अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।