*ग्राम सिरसाकला खार में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों* को किया भिलाई 3 पुलिस ने गिरफ्तार, करीब 11 लाख नगद जप्त

*ग्राम सिरसाकला खार में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों* को किया भिलाई 3 पुलिस ने गिरफ्तार, करीब 11 लाख नगद जप्त


ग्राम सिरसाकला खार में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को किया भिलाई 3 पुलिस ने गिरफ्तार, करीब 11 लाख नगद जप्त

भिलाई नगर 21 जनवरी । भिलाई 03 पुलिस ने ग्राम सिरसाकला खार में तास के 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख 96 हजार 510 रुपए नगदी रकम एवं 52 पत्ती तास बरामद किया गया।

भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सिरसाकला शर्मा बाड़ी के पास नाला किनारे में काफी तादात में जुआड़ियान अलग-अलग फड़ बनाकर तास पत्ती से रूपयें पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी भिलाई 03 के नेतृत्व में थाना पुरानी भिलाई एवं सिविल टीम की संयुक्त दल गठित किया जाकर ग्राम सिरसाकला खार में गवाहों के साथ दबिश दी गई । जहां परअलग-अलग फड़ में जुआड़ियों द्वारा तास पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। रेड कार्यवाही में कुल 10 जुआड़ियान पकड़े गये जिनके पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 10 लाख 96 हजार 510 रूपये एवं 52 पत्ती तास बरामद कर जप्त किया जाकर मौके पर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।