सीजी न्यूज ऑनलाइन 18 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए प्रदेश प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है।
पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
उत्तर प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पटेल भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हैं।
पंजाब का प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को बनाया गया है। वे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद हैं। वहीं गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को सौंपी गई है। चुग राज्यसभा सांसद होने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भी हैं।

