भिलाई/ दुर्ग 13 नवम्बर । बंगाली समाज ने राष्ट्रीय स्तर के मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट में दो खिताब जीत कर समाज का नाम रौशन करने पर श्रीमती अनीता सरकार का सिंधिया नगर कालीबाड़ी समिति की ओर से सम्मान किया गया। सिंधिया नगर कालीबाड़ी दुर्ग प्रांगण में आयोजित किए गए एक समारोह में पदाधिकारियों ने अनिताजी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया और इनके योगदान से लोगों को रूबरू करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव शीतल दास ने कहा कि राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट में खिताब हासिल कर अनिताजी ने ये साबित कर दिया कि अगर मेहनत और लगन हो तो अपने लक्ष्य को पाने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
अनीता सरकार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने समाज की ओर से सम्मानित होकर वह काफी खुश है और दिल से आभार व्यक्त करती है। उन्होंने आगे कहा कि केवल उम्र को मात देकर ब्यूटी पेजेंट जितना ही उनका मकसद नहीं वो महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा लड़कियों के हायर एजुकेशन पर जो कार्य कर रही हैं उसे निरंतर जारी रखेगी ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोंटू डे, कोषाध्यक्ष प्रशांत सरकार, उपाध्यक्ष डी के बोस, एस के भौमिक, तपन नाग, देवाशीष मिश्रा, लिपि दास, अनुराधा चक्रवर्ती आदि सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

