प्रधानमंत्री समारोह से पहले मंत्रिपरिषद में शामिल लोगों को आया कॉल 🟧 भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, ललन सिंह, मांझी और चिराग पासवान को आ गया बुलावा 🟩 शपथ से पहले पीएम के साथ होगी बैठक, मंच तैयार

प्रधानमंत्री समारोह से पहले मंत्रिपरिषद में शामिल लोगों को आया कॉल 🟧 भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, ललन सिंह, मांझी और चिराग पासवान को आ गया बुलावा 🟩 शपथ से पहले पीएम के साथ होगी बैठक, मंच तैयार



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 9 जून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने आज सुबह बापू, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने युद्ध स्मारक जा कर शहीदों को भी नमन किया है।
आपको बता दें कि आज राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले नेताओं को फोन आना शुरु हो गया है। जनता दल यूनाइटेड के सांसद ललन सिंह को राष्ट्रपति भवन में शाम को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कॉल आया है। ललन सिंह मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। जदयू के ही राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को भी राष्ट्रपति भवन में शाम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कॉल आया है, रामनाथ ठाकुर मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। जीतन राम मांझी को भी कॉल आया है, वे भी नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को भी राष्ट्रपति भवन में शाम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कॉल आया है, वे भी मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। शपथग्रहण से पहले नए मंत्रियों से नरेन्द्र मोदी मुलाकात करेंगे। बिहार से चिराग पासवान, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर और जीतन राम मांझी को कॉल आया है। ये सभी सांसद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर मोदी से मुलाकात करेंगे। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो बिहार से उनके साथ आठ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। जदयू से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह सिंह, रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जायेगा। कौशलेंद्र कुमार या फिर सुनील कुशवाहा मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा कोटे से राजीव प्रताप रूडी, गोपाल जी ठाकुर, डॉ. संजय जायसवाल या नित्यानंद राय मंत्री बनाए जा सकते हैं। एलजेपी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, उन्हें कैबिनेट या फिर स्वतंत्र प्रभार वाला मंत्रालय दिया जा सकता है।