खबरदार…‼️हमारा कोई क्या बिगाडे़…..चाचा विधायक हैं हमारे….🛑 विधायक जी के यहां से हूं बोल कर खाकी को भी चुनौती…..❓देखिए विडियो

<em>खबरदार…‼️हमारा कोई क्या बिगाडे़…..चाचा विधायक हैं हमारे….🛑 विधायक जी के यहां से हूं बोल कर खाकी को भी चुनौती…..❓देखिए विडियो</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 5 जून। गौर से देखिए विडियो, विधायकी की सड़कों पर ऐसी ही धौंस अक्सर गाहे-बगाहे अनेक मौकों पर सामने आ ही जाती है। तैश ऐसा कि सामने नियम कानून सब फाख्ता हो जाता है।

विधायकी की धौंस का यह वायरल विडियो आज सोशल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले पर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने बताया कि यह थाना क्षेत्र नजीराबाद के गुमटी नंबर 5 में स्कूटी और बाईक में टक्कर हो जाने पर हुए विवाद का विडियो है। जहां एक स्कूटी तथा मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने पर विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है।

इस वीडियो के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको बता दें कि विडियो में युवक ने खाकी पर धौंस जमाते हुए कहा – विधायकजी के यहां से हूं…‼️और इसके बाद विडियो बना रही महिला से मोबाईल छीन लिया गया और इसी दौरान मारपीट की भी आवाजें सुनाई देती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस विडियो पर कमिश्नर आफिस से ट्वीट कर इसे संज्ञान में लेते हुए शिकायत का इंतजार किया जा रहा है।