सुपेला में बाईक सवार बैंक कर्मी को अज्ञात वाहन की ठोकर, मौके पर ही मौत 🛑 बैंक से घर लौटते समय हादसा

<em>सुपेला में बाईक सवार बैंक कर्मी को अज्ञात वाहन की ठोकर, मौके पर ही मौत 🛑 बैंक से घर लौटते समय हादसा</em>



भिलाई नगर, 20 जनवरी। बीती रात सुपेला थाना क्षेत्र में कुम्हारी से दुर्ग स्थित अपने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को ठोकर मार दी।
सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी एचडीएफसी बैंक कर्मी 37 वर्षीय सौरभ गुप्ता कल रात अपनी मोटर सायकल से विद्युत नगर दुर्ग स्थित घर की ओर आ रहे थे तभी घड़ी चौक के पास उनकी मोटर सायकल अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सौरभ मूल रूप से बिलासपुर निवासी बताए गए हैं। देर रात परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दी।