सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 फरवरी 2026 । भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में भूपेश बघेल की उपस्थिति अनुपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि महंत जी पर अन्याय हो रहा है।
शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही श्री बघेल को अनुपस्थित देख अजय ने सभापति धरम लाल कौशिक से कहा कि पूर्व सीएम सदन में नहीं रहते हैं तो नेता प्रतिपक्ष स्वतंत्र नजर आते हैं। और बघेल रहते हैं तो वे आभासी वर्चुअल से हो जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें, बघेल दबाने की कोशिश करते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने भी अजय पर चुटकी ली। कहा कि सदन में सीएम साय के न रहने पर आप (अजय) भी चहकते हो। इस पर सभापति कौशिक ने कहा कि नेताजी आभासी की तरह नहीं अच्छा काम कर रहे हैं।

