बोरी तहसील ऑफिस का बाबू नामांतरण के लिए 17 हजार लेते हुए ACB ट्रैप में पकड़ाया

बोरी तहसील ऑफिस का बाबू नामांतरण के लिए 17 हजार लेते हुए ACB ट्रैप में पकड़ाया


🛑 रायपुर में पटवारी व कोटवार धरे गए

दुर्ग, 03 जुलाई। एसीबी के 02 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जिला दुर्ग में तहसील कार्यालय बोरी का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। रायपुर में पटवारी को 5 हज़ार रुपये लेते हुए ट्रैप किया गया।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक प्रार्थी झनेन्द्र कुमार, निवासी टेकापार, जिला-दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा ग्राम टेकापारा में जमीन खरीदी गई है. जिसके नामांतरण के लिये तहसील कार्यालय बोरी, जिला-दुर्ग के बाबू वीरेन्द्र तुरकाने से संपर्क करने पर उनके द्वारा 04 जमीन के नामांतरण के लिये प्रति जमीन 5,000 रूपये के हिसाब से 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव करने पर आरोपी द्वारा 17,500 रुपए लेने पर सहमत हुआ। आज ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से बाबू वीरेन्द्र तुरकाने को 17,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

रायपुर में पटवारी एवं कोटवा रिश्वत लेते पकड़े गए

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कई वर्ष बाद भ्रष्टाचार के मामले में रायपुर जिला प्रशासन के अमले पर कार्रवाई की है। वैसे भारत माला सड़क परियोजना मुआवजा घोटाले में राजस्व विभाग का बड़ा अमला एजेंसी के लपेटे में है।

Oplus_16777216

एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी की शिकायत पर

छापेमारी कर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल को 8000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक का है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। ग्राम गोतियारडीह निवासी जयवर्धन बघेल की शिकायत पर यह ट्रैप किया है।

अभनपुर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी जिसके नामांतरण करने के नाम पर पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल रिश्वत की मांग कर रहा था।

इसकी शिकायत उन्होंने एसीबी से की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। सहयोगी गौतम कुमार, कोटवार, नायकबांधा अभनपुर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
फ़िलहाल, पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल व सहयोगी गौतम कुमार, कोटवार, को हिरासत में लेकर एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।