तालपुरी में बावा के सदस्य महिलाओ ने मानाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
भिलाई नगर 9 मार्च। भिलाई स्टेट तालपुरी में बावा के सदस्य महिलाओ नेे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर डाॅ मनुमिता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ’जेंडर इक्वालिटी टुडे फाॅर ए सस्टेनेबल टुमारो’ पर अपने विचार रखे। इस थीम का अर्थ है कि एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता । बता दें कि महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है। गौरतलब है कि पर्पल जस्टिस और गरिमा का प्रतीक है वहीं हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। उन्होने बताया कि कैसे महिलाओ और लड़कियों को जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और प्रतिक्रिया पर प्रभारी का नेतृत्व का सम्मान किया जाए और एक स्थायी भविष्य की दिशा में सतत् प्रयास किया।

महिलाओ को मान सम्मान देने के लिए हर साल 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओ की उपलब्धियों के लिए मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलबिधयों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करते है।

