25 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ रविवार को बाबाधाम के लिए रवाना होगा बाबा प्रेम कांवरिया संघ युवा विंग

25 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ रविवार को बाबाधाम के लिए रवाना होगा बाबा प्रेम कांवरिया संघ युवा विंग


भिलाई नगर, 01 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर बाबा प्रेम कांवरिया संघ युवा विंग का 25 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार, 2 अगस्त को साउथ बिहार एक्सप्रेस से बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) के लिए रवाना होगा। यह जत्था भाजपा नेता एवं बाबा प्रेम कांवरिया संघ युवा विंग संजोयक मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा।

बाबा प्रेम कांवरिया संघ पिछले दो दशकों से अधिक समय से सावन माह में नियमित रूप से बाबाधाम की यात्रा करता आ रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवा विंग के श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि यह यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का भी माध्यम है।