बी फार्मा की छात्रा ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, भिलाई नगर पुलिस ने शुरू की जांच
भिलाई नगर 20 अगस्त । सुपेला रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन पर बी फार्मा की छात्रा ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली सूचना के पश्चात भिलाई नगर पुलिस के द्वारा शव को पटरी से उठाकर शव गृह में भेज दिया है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आज शाम को करीब 6:00 बजे के लगभग दुपहिया वाहन से छात्रा सुपेला फाटक के पास पहुंची थी गाड़ी खड़ी करने के पश्चात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली मृतका कुमारी वर्णी 18 वर्ष रिसाली की रहने वाली बताई गई है। मृतक का बी फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। उसके द्वारा यह घातक कदम क्यों उठाया गया स्पष्ट नहीं हो सका है । मिली सूचना पर भिलाई नगर पुलिस के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर शव को उठाकर शव गृह भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

