बीएड सेमेस्टर परीक्षा : केन्द्रीय मूल्यांकन का दूसरा दिन, कुलपति ने निरीक्षण के दौरान मूल्यांकनकर्ताओं को दिए निर्देश

<em>बीएड सेमेस्टर परीक्षा : केन्द्रीय मूल्यांकन का दूसरा दिन, कुलपति ने निरीक्षण के दौरान मूल्यांकनकर्ताओं को दिए निर्देश</em>


दुर्ग 16 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में बीएड 2023 सेमेस्टर परीक्षा का केन्द्रीय मूल्यांकन के दूसरे दिन आज विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने मूल्यांकन कक्ष का निरीक्षण करते हुए मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देश दिये। कुलपति ने कहा कि सभी मूल्यांकन करता गंभीरतापूर्वक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मूल्यांकन कार्य संपादित करे। जिससे किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। कुलपति ने लगभग 40 मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा आज की गई लगभग 1800 मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं में से नमूने के तौर पर अनेक उत्तर पुस्तिका का अवलोकन भी किया।
मूल्यांकन के दूसरे दिन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से सम्बद्ध 12 विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 40 प्राध्यापकों ने केन्द्रीय मूल्यांकन में हिस्सा लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य पूर्ण किया।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के मूल्यांकन के पश्चात् एमएड चतुर्थ सेमेस्टर के उत्तरपुस्तिकाओं का केन्द्रीय मूल्यांकन आरंभ किया जायेगा। एमएड की परीक्षा 14 एवं 20 जून को आयोजित है। डाॅ. पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय इस बार सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम शीघ्र जारी करने का प्रयास कर रहा है जिससे किसी भी परीक्षार्थी को प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने में दस्तावेज प्रस्तुतिकरण में कोई असुविधा न हो। इस बीच हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा बीएससी अंतिम के परिणाम घोषित कर दिये गये। इस परीक्षा परिणाम के अनुसार बीएससी भाग 03 की परीक्षा में 10858 परीक्षाथीZ शामिल हुए थे इनमें से 6472 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गये। परीक्षा परिणाम लगभग 60 प्रतिशत् रहा। 1641 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है।