दुर्ग 17 अप्रैल। दुर्ग जिले के महुदा के आंगनवाड़ी केंद क्रमांक 4 में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आज सुपोषण चौपाल मनाया. बच्चों के खाना पीना संतुलित आहार में दाल चावल सब्जी रोटी सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करने के लिए माता को सलाह दी गई। बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

कुपोषित बच्चों की माता एवं गर्भवती महिलाओं को भी बुलाया गया। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। खान-पान के विषय में बताया गया और जो कुपोषित बच्चे थे उनकी माताएं प्रतिदिन नियमित खान पान के विषय में ध्यान दे रही थी। उन माता को प्रोत्साहित किया गया। उसे पुरस्कार देकर सम्मान किया गया. इस मौके पर महुदा सेक्टर की पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता साहु, बिशाखा पटेल, शारदा साहु, राजेशवरी साहु, भगवती साहु आदि की उपस्थिति रही।

