बीएसपी कर्मचारी आवासों को किराए पर देने से बचें, प्रबंधन ने आज भी कब्जे धरियों को किया बेदखल, 9 आवास कराए खाली

बीएसपी कर्मचारी आवासों को किराए पर देने से बचें, प्रबंधन ने आज भी कब्जे धरियों को किया बेदखल, 9 आवास कराए खाली


बीएसपी कर्मचारी आवासों को किराए पर देने से बचें, प्रबंधन ने आज भी कब्जे धरियों को किया बेदखल, 9 आवास कराए खाली

भिलाई नगर 3 जून । बी एस पी द्वारा भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध आज एक साथ कई सेक्टर्स में  ताबड़ तोड़ कार्यवाही की गई है

भूमाफियाओं और अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध निरंतर चलाये जा रहे बेदखली अभियान के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाएं, प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारिओ के विरुद्ध कई सेक्टर्स में  एक  साथ  बड़ी कार्यवाही की गई ।

आज  सेक्टर-2 में  एक आवास,सेक्टर-7 में पांच आवास तथा रिसाली सेक्टर में तीन आवास कुल नौ आवास अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौपा गया ।आज खाली करवाये गए आवास निम्न है।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये द्वारा निष्पक्ष होकर कार्य किया जाता है।कोई भी अवैध कब्जेधारी को बख्शा नही जाता हे ।  दलालों की अवैध वसूली बंद हो गया है। दलालो द्वारा आवसो का ताला तोड़कर मकानों को किराया में देकर अवैध वसूली करते है, विभिन्न बाजारों सिविक सेन्टर, चायना मार्किट, ठेले वालो को सरक्षण देने के नाम पर गुण्डा टैक्स वसूली करते है । कब्जे धारियों के खिलाफ विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया गया है। चार दलालों के ऊपर विभिन्न थानों में FIR दर्ज करवाया गया है। तीन सौ से अधिक आवास अवैध कब्जेधारिओ से अब तक खाली करवाया गया है। सिविक सेन्टर में नशाखोरी के अड्डे को तोड़ दिया गया है । भूमाफ़ियायो से कई एकड़ जमीन कब्जा मुक्त किया गया है।

सेक्टर क्षेत्र मे अवैध कब्जाधरियो से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी लगातार  परेशान रहे है, आए दिन अवैध कब्जाधारी अनैतिक कार्य, लड़ाई झगड़ा, धमकाना  आदि कार्य करते रहते हैं, जिससे अवैध कब्ज़ाधरियो से निजात दिलाने की गुहार नगर नागरिकों द्वारा लगातार प्रवर्तन विभाग से की जाती रही है।

*प्रवर्तन विभाग द्वारा बी एस पी कर्मियों को सलाह दिया गया है कि भविष्य में आने वाली परेशानियो से बचने के लिए अपने आवास किसी भी व्यक्ति को किराया पर नही दे।

*प्रवर्तन विभाग में आये दिन सेवा निव्रित बी एस पी कर्मियों द्वारा इस आशय का आवेदन दिया जा रहा है कि उनका आबंटित आवास किन्ही तत्वो द्वारा कब्जा कर लिया गया जिस से उनका अंतिम भुगतान नही हो पा रहा है, वास्तविकता में ऐसे कर्मी दलालो के प्रलोभन में आकर अपने आवास किराया पर दिए हुए होते है*।

प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ाधारियों क़ो नगर क्षेत्र से बाहर करने पर जनता द्वारा स्वागत किया जाता रहा है*|कब्जेधारिओ में कई अपराधी प्रवर्ति के लोग भी है।

अवैध कब्जेधारिओ, भूमाफियाओं तथा दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किया जाएगा।टाउनशिप का आवास  राष्ट्र की संपत्ति है , अवैध कब्जेधारिओ, अवैध वसूली करने वाले दलाल, भूमाफ़ियायो द्वारा एकता बनाकर कुछ अपराधी तत्वो द्वारा  राजनीतिक सरक्षण में दवाब बनाने की कोशिश किया जा रहा  है।जरूरत पड़ने पर इन दलाल, अपराधी के  भी विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जाएगा ।ये भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि , आवास सहित अन्य सरकारी संपत्ति है, किसी भी व्यक्ति को एक इंच बी एस पी भूमि या आवास कब्जा करने नही  दिया जाएगा।सभी सयंत्र कर्मी और टाउनशिप वासियो एक होकर इन दलालों, कब्जेधारिओ और इनके पक्ष मे  नारेबाजी करने वाले लोगो के विरुद्ध खड़े होकर ताकत दिखाने का वक्त आ गया है। ये कब्जेधारी और इन्हें समर्थन करने वाले ढोल नगाड़े लेकर 100 लोग आते है तो आप पांच हजार की संख्या मे आये, तब ये सभी कब्जेधारी और असामाजिक तत्व शहर में नही दिखेंगे, भाग खड़े होंगे ।

कब्जेधारिओ और भूमाफ़ियायो के निरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा, चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो कब्जेधारी को बेदख़ल किया जाएगा और  संपदा न्यालय के आदेश से संपत्ति सील और जप्त किया जाएगा।टाउनशिप से अवैध कब्जेधारिओ को खदेड़ने की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी ।इस बड़े अवैध कब्जा हटाओ अभियान को ऑफिसर्स एसोसिएशन, संयुक्त ट्रेड यूनियन और बी एस पी कर्मियों का व्यापक समर्थन मिला हुआ है ।