एटीएम मशीन को काटने का प्रयास, चार पहिया, दुपहिया वाहन सहित घरों में चोरी के दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से एक चार पहिया वाहन, 5 बाइक सहित साढ़े 6 लाख का सामान्य जप्त

एटीएम मशीन को काटने का प्रयास, चार पहिया, दुपहिया वाहन सहित घरों में चोरी के दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से एक चार पहिया वाहन, 5 बाइक सहित साढ़े 6 लाख का सामान्य जप्त


एटीएम मशीन को काटने का प्रयास, चार पहिया, दुपहिया वाहन सहित घरों में चोरी के दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों से एक चार पहिया वाहन, 5 बाइक सहित साढ़े 6 लाख का सामान्य जप्त

भिलाई नगर 16 अगस्त । थाना उतई, नेवई, भिलाई नगर व चौकी पद्मनाभपुर क्षेत्र में घटित वाहन चोरी, मंदिर की दान पेटी चोरी, मोबाईल दुकान व घर में नकबजनी एवं ए.टी.एम. में चोरी के प्रयास के मामलों का खुलासा दुर्ग पुलिस द्वारा किया गया है। इन घटनाओं को अंजाम देने के  02 आरोपी, 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ए.टी.एम. मशीन को काटने के लिये 01 घर से कटर मशीन चोरी किये थे । आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 चार पहिया वाहन, 05 नग मोटर सायकल, 18 नग मोबाई फोन, 01 कटर मशीन व टूल्लू पम्प तथा सोने व चांदी के लॉकेट बरामद किए हैं। तकरीबन 6.50 लाख की चोरी गई मशरूका बरामद की गई है।

टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटा कर आने जाने वाले माग लगे सीसीटीव्ही फूटेज संकलित कर उसका अवलोकन किया गया । जिसमें घटना स्थल पर आरोपियों फूटेज प्राप्त हुये, जिनका मिलान आने-जाने वाले मार्गो से भी किया गया, कुछ संदिग्ध संदेहियों पर निगाह रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा होकर विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, इसी दौरान विशेष सूत्रा से पता चला का घटना स्थल पर मिले फूटज में दिखाई आरोपियों से मिलते जुलते हुलिये के व्यक्ति धनोरा में देखे गये है, उक्त सूचना के आधार पर धनोरा क्षेत्र के पतासाजी करने पर अरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सकी और टीम द्वारा संदेही विधि के विरुद्ध बालक को परिजनों के साथ तलब कर पूछताछ करने पर अपने एक वयस्क साथी तेजेश्वर जागडे निवासी धनोरा के साथ मिलकर विगत दो-तीन माह के दरम्यान उतई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से अलग अलग समय पर चारपहिया पिकअप वाहन, मंदिर की दान पेटी, कटर मशीन एवं टूल्तु पम्प, मोबाईल दुकान में चोरों करना तथा ” एम. मशीन को कटर से काट कर चोरी करने का प्रयास करना, पद्मनाभपुर क्षेत्र के बोरसी से 03 नग बाइक चोरी करना, नेवई क्षेत्र से 01 नग मोटर सायकल चोरी करना तथा भिलाई नगर क्षेत्र के एक मंदिर कुलेश्वर साहू, तेजेश्वर जागड़े तथा विधि के विरूद्ध संघर्षरतु बालक के द्वारा मोटर सायकल से जाकर दान पेटी चोरी करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी कुलेश्वर साहू व तेजेश्वर जांगड़े को टीम द्वारा घेराबंदी कर धनोरा क्षेत्र पकड़ा गया, पूछताछ पर उक्त सभी घटनाओं में शामिल होना तथा चोरी गई मशरूका को अलग-अलग जगह छिपाकर रखना बताये । जिससे आरोपियों को निशानदेही पर चोरी गई मशरूका 01 नग टाटा एस किया क्रमांक सीजी 08 एल 0327, 04 नग मोटर सा 07 एलएक्स 7659, सीजी 07 एलजेड 2700, 18 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन, कटन मशीन, टुल्लू पा सोने-चांदी के लॉकेट एवं घटना में प्रयुक्त 01 बिना नंबर की हीरो होण्डा स्प्लेंडर मोटर सायकल बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर से उनि राजीव तिवारी, थाना उतई से सउनि नेमन सिंह सा सउनि राजकुमार देशमुख, सउनि शरिफूद्दीन शेख, सउनि अश्विनी कुमार, प्र.आर. ब्रम्हानंद देशलहरे, थाना नेवई से प्र.आर.मोतीलाल खुर्से, चौकी पद्मनाभपुर से सउनि गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, महिला प्र. आर. पुष्पा तिवारी एवं एसीसीव से सउनि पूर्ण बहादुर, सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. रूमन लाल सोनवानी, प्र.आर. चंद्रशेखर बजीर, आरक्षक अश्विना यदु, शहबाज खान, जुगनु सिंह, विक्रान्त कुमार, उपेन्द्र यादव, अनुप शर्मा, संतोष गुप्ता, पन्नेलाल की उल्लेखनी भूमिका रही।