भिलाई में देर रात स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास, रात 2:30 बजे की घटना

भिलाई में देर रात स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास, रात 2:30 बजे की घटना


🔴5 से 6 वाहन को मारी ठोकर, हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

भिलाईनगर, 28 मार्च 2026। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली वनांचल सिटी में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक आरोपी ने कार से कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी मंजीत सिंह ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 2:30 बजे आरोपी ने उनकी स्कॉर्पियो (CG 04 NR 9009) को चालू कर कॉलोनी में खड़ी अन्य गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान 5-6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जब प्रार्थी ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उन पर ही वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते हट जाने से बड़ी जनहानि टल गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जामुल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

आरोपी की पहचान

▪️लखन साहू (55 वर्ष)
निवासी – कुरूद रोड, कोहका, भिलाई,

जप्त सामग्री

▪️एक स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 NR 9009)

घटना की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आक्रोश और असामाजिक प्रवृत्ति के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से आरोपी को जल्द पकड़ लिया