कल्याण कॉलेज प्राचार्य को जूते की माला पहनाने का प्रयास : पूर्व छात्रों के खिलाफ FIR

कल्याण कॉलेज प्राचार्य को जूते की माला पहनाने का प्रयास : पूर्व छात्रों के खिलाफ FIR


🔴आकाश कनौजिया,पूर्व मानसेवी सहायक प्राध्यापक सहित 8 के नाम अपराध दर्ज

भिलाई नगर 10 दिसंबर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर पूर्व छात्रों द्वारा अनाधिकृत प्रवेश करते हुए प्राचार्य से अभद्र व्यवहार करने, शासकीय दस्तावेजों पर स्याही फेकने एवं फाड़ने की शिकायत पर से भिलाई नगर थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दे कि कल दोपहर को कॉलेज के पूर्व छात्र एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आकाश कन्नोजिया , दीपक पाल , आनंद यदु , नितेश गुप्ता , आशीष कालो , भौमित पटेल , अंशुल शर्मा ने अनाधिकृत रूप से कॉलेज में प्रवेश किया। इसके पश्चात प्राचार्य रूम में बलात प्रवेश करते हुए जमकर दुर्व्यवहार किया गया। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा पिता स्व. श्री राम गुलजारी शर्मा उम्र 61 वर्ष मैं अपनी शिकायत में उल्लेखित किया कि जो वर्ष 1995 से कल्याण महाविद्यालय में कार्यरत है। कल 9 दिसंबर की दोपहर को दोपहर 12.40 बजे महाविद्यालय परीक्षा का फार्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कन्नोजिया, दीपक पाल,आनंद यदु व पूर्व मानसेवी सहायक प्राध्यापक नितेश गुप्ता ,आशीष कालो ,भौमित पटेल , अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रुप से प्रवेश कर अश्लील गाली गुफ्तार करते हुये टेबल में रखे शासकीय दस्तावेज को उठा कर फेक दिये और फाड़ कर स्याही गिरा कर खराब कर दिये थे। जिससे क्षति हुई है और जुते का माला बना कर रखे थे। प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे। साथ ही प्राचार्य की नेमप्लेट पर स्याही पोत दिये थे तथा कार्यालय के अंदर धक्का मुक्की करते हुये उपद्रव किये है। जिससे महाविद्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ में भय व्याप्त हुआ है इस पुरे प्रकरण में नितेश गुप्ता का पूर्ण सहयोग था |

घटना को डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ अनिरबन चौधरी, चिम्मन लाल सोन्ड्रे ने देखा है। प्रार्थी डॉ. विनय शर्मा प्राचार्य कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 0682/25 आरोपी आकाश कन्नोजिया, दीपक पाल , आनंद यदु , नितेश गुप्ता , आशीष कालो , भौमित पटेल , अंशुल शर्मा एवं अन्य के खिलाफ धारा 191(2)-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 324(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है |