भिलाई नगर, 21 जून। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेशी पर जा रहे शुभम साव हत्याकांड के आरोपियों पर आज जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है।
इसी दौरान छावनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को दौड़ाया, तभी देशी कट्टा आरोपियों के पास से गिरा, जिसे जब्त कर लिया गया है।
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि 21 जनवरी को कैंप क्षेत्र में 17 वर्षीय शुभम साव की हत्या हुई थी। इस मामले में छावनी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान, राहुल उर्फ भोला प्रजापति को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड के आरोपियों की आज पेशी थी। पेशी में जा रहे आरोपियों पर गांधी चौक कैंप क्षेत्र में हमले का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के मौका स्थल पर पहुंच जाने पर हमलावरों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस द्वारा इस हमले में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग हुई है कि अथवा नहीं हुई है, इस पर संशय बना हुआ है जब्त हथियार की जांच के पश्चात ही तय हो पाएगा फायरिंग हुई है, अथवा नहीं। आरोपियों के संबंध में पतासाजी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, तफ्तीश जारी है, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
पेशी पर जा रहे बैकुंठ नगर शुभम हत्याकांड के आरोपियों पर हमले का प्रयास 🛑 हमलावरों से छावनी पुलिस ने जब्त किया देशी कट्टा 🛑 भिलाई में बड़ी वारदात टली

