सहायक अधीक्षक स्वास्थ्य नाग निलंबित, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था एंटी करप्शन ब्यूरो ने

सहायक अधीक्षक स्वास्थ्य नाग निलंबित, रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था एंटी करप्शन ब्यूरो ने



सीजी न्यूज ऑनलाइन, 25 जुलाई। रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अधीक्षक स्वास्थ्य सूरज कुमार नाग को निलंबित कर दिया गया है। नाग 19 जुलाई को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के हाथो गिरफ्तार हुए थे। गिरफ्तारी के कारण में 48 घंटे पुलिस अभिरक्षा में थे। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर होगा।