हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सहायक कुलसचिव ने किया कार्यभार ग्रहण

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सहायक कुलसचिव ने किया कार्यभार ग्रहण



दुर्ग 14 अक्टूबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार सहायक कुलसचिव के रूप में दिग्विजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, तथा विश्व विद्यालय के समस्त अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि दिग्विजय कुमार शैक्षणिक रूप से प्रोडक्शन इंजीनयरिंग में एम.टेक की उपाधि प्राप्त हैं। मूल रूप से राजनांदगांव निवासी दिग्विजय विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तरण करने के पश्चात् पदस्थ होने के पूर्व ग्रामीण पंचायत विभाग में सहायक विस्तार अधिकारी के रूप में पदस्थ थें।पदभार ग्रहण के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल, डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल, राजेन्द्र चैहान, सहायक कुलसचिव, डाॅ. सुमीत अग्रवाल, हिमांशु शेखर मंडावी, शामिल थें।