दूरसंचार कंपनी के चरोदा सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर ने भिलाई के सब्जी विक्रेता से की धोखाधड़ी

दूरसंचार कंपनी के  चरोदा सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर ने भिलाई के सब्जी विक्रेता से की धोखाधड़ी


🛑 आधार कार्ड एवं बायोमेट्रिक लेकर जारी किया अन्य व्यक्ति को सिम

भिलाई नगर 09 मार्च । एक दूरसंचार कंपनी के चरोदा ऑफिस के असिस्टेंट मैनेजर शिवम देशमुख के द्वारा सब्जी विक्रेता के आधार कार्ड, लाईव फोटो व बायोमैट्रिक लेकर बिना स्वीकृति के अन्य व्यक्ति को सिम जारी कर धोखाधड़ी किया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर से आरोपी के असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि प्रार्थी किशोर पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 44 वर्ष पता बजरंग चौक ग्राम उमदा भिलाई 03 में रहता है। जो कि पेशे से सब्जी विक्रेता है। स्वयं के नाम से आधार कार्ड देकर मोबाइल सिम लिया था। इस सिम का उपयोग किशोर पटेल के पुत्र जतिन पटेल कर रहा है। जतिन जो मोबाईल सिम चला रहा था वह जुन 2024 में गुम गया था तब किशोर पटेल ने वर्ष 2024 जुन 10 से 20 तारीख के मध्य उसी सिम नंबर को चरोदा सेंटर मे जाकर उसी नंबर का नया सिम जारी करने के संबंध में पूछा तो वहां मौजूद शिवम देशमुख ने किशोर पटेल को विश्वास दिलाया कि गुम हुए सिम का नंबर ही जारी करेंगे और कोई सिम जारी नहीं होगा। इसके लिए औपचारिकताएं आधार कार्ड देकर लाईव फोटो व बायोमैट्रिक कर उसी नंबर का नया सिम 50 रूपये देकर लिया था। 21 फरवरी 2025 को जतिन का मोबाईल सिम नंबर फिर से गुम जाने पर मैने चरोदा सेंटर में जाकर अपना आधार कार्ड देकर लाईव फोटो व बायोमैट्रिक कर उसी नंबर का नया सिम लिया था। सायबर पुलिस दुर्ग के माध्यम से मुझे पता चला कि किशोर पटेल के आधार कार्ड नाम से तीन सिम नंबर जारी हुआ है, तब किशोर ने पुलिस को बताया कि उनके नाम से दो सिम नंबर खरीदा हूं, जिसमें से एक सिम नंबर वह स्वयं तथा दूसरा सिम नंबर उसका पुत्र जतिन पटेल उपयोग करता है। तीसरा सिम नंबर उसके द्वारा नहीं खरीदा हूं। सिम खरीदते समय सेंटर में काम करने वाले शिवम देशमुख के द्वारा प्रोसेस कम्पलीट नहीं हुआ फिर से लाईव फोटो और बायोमैट्रिक देना है कहकर दो बार किशोर का लाईव फोटो व बायोमैट्रिक किया गया था। किशोर पटेल की जानकारी के बिना एक अन्य सिम नंबर फर्जी तरिके से जारी कर किशोर पटेल का नाम का सिम होना जानते हुए भी किसी अन्य व्यक्ति को बिक्री कर धोखाधड़ी किया है। किशोर पटेल की रिपोर्ट पर से भिलाई दिन पुलिस के द्वारा चरोदा सेंटर के असिस्टेंट मैनेजर शिवम देशमुख के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।