आकाउंटेंसी में आशुतोष और तारिणी ने हासिल किए 100 में 100 अंक

आकाउंटेंसी में आशुतोष और तारिणी ने हासिल किए 100 में 100 अंक


🔴डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों का 12वी में शानदार प्रदर्शन

भिलाई नगर, 16 मई 2026। सेक्टर-10, जोनल मार्केट स्थित डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान के छात्र आशुतोष सिंह एवं छात्रा तारिणी वर्मा ने अकाउंटेंसी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है।

संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आशुतोष सिंह ने अकाउंटेंसी और मेथ्स दोनों विषयों में 100-100 अंक अर्जित किए, जबकि तारिणी वर्मा ने भी अकाउंटेंसी में पूर्णांक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में तारिणी वर्मा 96.2 प्रतिशत, आशुतोष सिंह 95.6 प्रतिशत, भौमिका माधव मिश्रा 95 प्रतिशत, आयुषी कश्यप 94.6 प्रतिशत, कृष्णा अतिथि शुक्ला 93.2 प्रतिशत, एन. सावित्री 93 प्रतिशत, हार्दिक अग्रवाल 92.8 प्रतिशत, माही सिंह 91.6 प्रतिशत, आर्य भल्ला 90.8 प्रतिशत, नम्रता साहू 90.8 प्रतिशत, आयुषी सिंह 90.8 प्रतिशत और आदित्य अग्रवाल 90.6 प्रतिशत शामिल हैं।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यहां 11वीं एवं 12वीं कॉमर्स के विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण प्रदान किया जाता है। अकाउंटेंसी विषय स्वयं डॉ. संतोष राय द्वारा पढ़ाया जाता है। संस्था का दावा है कि विद्यार्थियों को समय-समय पर सेमिनार, करियर मार्गदर्शन और मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने हेतु विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

डॉ. संतोष राय ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन की है। संस्थान में सभी विषय अनुभवी एवं प्रोफेशनल शिक्षकों प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम हैं जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. मिट्टू मैडम, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, सी.एम.ए. अदिती गंगवानी, मिस अविनाश कौर, इंजिनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सी.ए. विक्रांत रघुवंशी शामिल हैं।