जेल से छूटते ही की सुने घर से चोरी, चंद घंटे में पकड़ा नेवई पुलिस ने

जेल से छूटते ही की सुने घर से चोरी, चंद घंटे में पकड़ा नेवई पुलिस ने


भिलाई नगर 03 जनवरी 2025। चोरी करने के चंद घण्टे के अंदर चोर व चोरी का सोना चांदी पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जा जेल चुका है।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को प्रार्थी कार्तिक राम पिता स्व श्री सुखऊ राम उम्र 63 वर्ष ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट कराया कि 29 दिसंबर 2024 को परिवार वालों के साथ मूलग्राम मनकी बालोद गया हुआ था 31 दिसंबर को रात्रि में कोई अज्ञात चोर उसके घर के अंदर आलमारी में रखे सोना चांदी के विभिन्न जेवरात को चोरी कर ले गया है, गांव से वापसी बाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया । प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 331(4),305(1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना नेवई पुलिस ने चोरी के वारदात को देखते हुये अलग अलग पहलुओं पर जांच व पूछताछ प्रारंभ किया गया, तो पता चला कि आरोपी सुमित पाल जो कि पूर्व में जेल से छूटने के बाद कलकत्ता चला गया था, जिसे एक दिन पूर्व ही क्षेत्र में देखा गया है, कि सूचना को तस्दीक हेतु सुमित पाल को थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी के समान को अपने घर में छिपा कर रखना बताया।

आरोपी चोरी गई विभिन्न सोने चांदी के जेवरात 04 नग मंगलसूत्र सोने का लाकेट लगा हुआए जिसके 02 नग मंगलसूत्र में 06-06 नग गेहूंदाना व 02 नग मंगलसूत्र में 04-04 नग गेहूंदाना लगा हुआ है एवं चांदी एक नग करधन वजनी करीबन 43 तोलाए एक नग करधन वजनी करीबन 15 तोला एवं एक जोडी चांदी का पायल वजनी करीबन 30 तोला बच्चे का एक जोडा चांदी का चुडी वजनी करीबन 4.14 ग्रामए चांदी का बिछिया एक जोडी वजनी करीबन 7 ग्रामए एवं चांदी का चंद्रमा वजनी करीबन 3 ग्राम पुरानी इस्तेमाली कुल जुमला कीमती करीब 90,000/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का ज्यूडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया । इस कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, चंदन भास्कर, विकास शर्मा, चितरंजन देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।