*रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस थमाते ही संयंत्र प्रबंधन ने बिजली बंद करने के निर्णय को लिया वापस*

*रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस थमाते ही संयंत्र प्रबंधन ने बिजली बंद करने के निर्णय को लिया वापस*


रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नोटिस थमाते ही संयंत्र प्रबंधन ने बिजली बंद करने के निर्णय को लिया वापस,  

 दुर्ग 18 दिसंबर। बीएसपी प्रबंधन के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में प्रतिदिन साडे 3 घंटे तक प्रीवेंटिव मेंटेनेंस के लिए बिजली बंद करने का निर्णय की जानकारी मिलने के बाद जिला निर्वाचन द्वारा मतदान के दौरान बाधा उत्पन्न होने के दृष्टिकोण से बीएसपी प्रबंधन को नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलते ही बीएसपी प्रबंधन के द्वारा बिजली बंद करने के निर्णय को वापस ले लिया गया है।

 बीएसपी प्रबंधन द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 10:00 से 1:30 बजे तक टाउनशिप के विभिन्न इलाकों में साढ़े 3 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति मेंटेनेंस के लिए बंद रखने के आर्डर जारी हुए हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए ऑफिसर भिलाई श्रीमती पद्मिनी भोई ने बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। अपने नोटिस में रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा है कि इस दौरान भिलाई में नगरीय निकाय के निर्वाचन होने हैं। बीएसपी प्रबंधन के इस निर्णय से निर्वाचन कार्य में बाधा आने की आशंका है। भिलाई टाउनशिप में बिजली बंद नहीं की जाएगी।

बीएसपी प्रबंधन के द्वारा  आदेश जारी कर अवगत कराया है कि भिलाई टाउनशिप में कल 19  से 26 दिसंबर के मध्य इलेक्ट्रिकल प्रीवेंटिव  मेंटेनेंस हेतु किसी प्रकार का शटडाउन नहीं होगा। अतः टाउनशिप में किसी प्रकार की बिजली बंद नहीं की जाएगी।