शहीद लेफ्टीनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय की याद मे आर्टकॉम ने किया पौधारोपण, आर्टकॉम की मुहीम " हर आँगन एक पेड़ " को मिल रहा जन समर्थन

शहीद लेफ्टीनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय की याद मे आर्टकॉम ने किया पौधारोपण, आर्टकॉम की मुहीम " हर आँगन एक पेड़ " को  मिल रहा जन समर्थन


शहीद लेफ्टीनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय की याद मे आर्टकॉम ने किया पौधारोपण, आर्टकॉम की मुहीम ” हर आँगन एक पेड़ ” को  मिल रहा जन समर्थन

भिलाई नगर 14 अगस्त । संस्था आर्टकॉम अपने देश और क्षेत्र दोनों की जिम्मेदारी निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक पहुचाने पूर्ण प्रयास कर रही हैं और साथ ही भिलाई के पटरी पार के क्षेत्र को हरा भरा करने हेतु अथक प्रयास कर रही हैं l

संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने बताया की इस रविवार अमिताभ भट्टाचार्य  और मदन सेन की अगुवाई में दो स्थानों पर पौधारोपण किया गया l नेहरू नगर स्थिति शहीद कर्नल कपिल देव  पाण्डेय उद्यान में कर्नल को याद करते हुए उनकी माता जी श्रीमती कुसुम पाण्डेय और बहन सुश्री भावना पाण्डेय की उपस्थिति संस्था के सदस्यों द्वारा पौधे रोपे गये ,इस अवसर पर नेहरू नगर के अन्य गणमान्य निवासी भी उपस्थित थे l 

इसके पश्चात कृष्णा नगर स्थिति शासकीय विद्यालय में पौधे रोपे गये रविवार होने के बावजुद शाला के प्रधान पाठक श्रीमती शुभ्रा भट्टाचार्य, रवि साहू ,भूपेंद्र चंद्राकर, राजेंद्र कुमार पार्षद वार्ड 8 कृष्णा नगर ,महावीर वर्मा एवं छात्र गणों की उपस्थिति में वृहद पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आज संस्था के संरक्षक करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता , अमिताभ भट्टाचार्य, मदन सेन, नील कमल सोनी ,यश ओबेरॉय , हंसराज पटेल, गुरनाम सिंह, बालुराम वर्मा , विनोदउपाध्याय ,शिव शंकर यादव , संतोष जैसवाल, दीपक रंजन दास ,शुभम् भाऊ एवं नीशू पाण्डेय उपस्थित थे l