सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 20 जुलाई। मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिसे से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि आरोपी हेरादास की उम्र 32 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक हेरादास ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। वायरल हुए इस वीडियो के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मणिपुर में महिलाओं से हुई दरिंदगी का वायरल हुआ वीडियो चार मई का बताया जा रहा है, इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

