*तीन थाना क्षेत्रों के चोरी के अपराधों में संलिप्त 7 आरोपीगणों को किया गिरफ्तार, 26 मोबाईल, 4 मोटर साइकिल, 4 साइकिल,सोने का हार सहित 3 लाख 69 हजार मशरूका जप्त*

*तीन थाना क्षेत्रों के चोरी के अपराधों में संलिप्त 7 आरोपीगणों को किया गिरफ्तार, 26 मोबाईल, 4 मोटर साइकिल, 4 साइकिल,सोने का हार सहित 3 लाख 69 हजार मशरूका जप्त*


तीन थाना क्षेत्रों के चोरी के अपराधों में संलिप्त 7 आरोपीगणों को किया गिरफ्तार, 26 मोबाईल, 4 मोटर साइकिल, 4 साइकिल,सोने का हार सहित 3 लाख 69 हजार मशरूका जप्त

दुर्ग 16 फरवरी । थाना उतई, अण्डा व अन्य थाना क्षेत्रों के चोरी के अपराधों में संलिप्त 07 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गई 26 नग मोबाईल, 04 मोटर साइकिल, 04 साइकिल एक सोने का हार जुमला कीमती करीबन 3 लाख 69 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बी.एन. मीणा के  निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में चोरी के बढ़ते अपराधों को संज्ञान में लेते हुये थाना प्रभारी उतई नवी मोनिका पाण्डे  स्टाफ के पेट्रोलिंग पर 15 फ़रवरी की रात्रि में रवाना हुए थे, तभी सूचना मिली कि बाजार चैक उतई में लगभग 19 से 23 साल के कुछ लड़के अलग अलग कंपनी के बहुत से मोबाईल रखे है, जिसे बेचने की फिराक में है कि सूचना पर बाजार चौक उतई पहुॅच कर घेराबंदी कर 07 लड़कों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पुछताछ की गई। आरोपियों में कैलाश पारधी, किशन पारधी, रमेश पारधी, राजेश पारधी, नन्दकिशोर पारधी, अश्वनी पारधी व रोहित पारधी सभी साकिन गनियारी थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग का होना बताये एवं चोरी किये मोबाईल, मोटर साईकिल, सायकिल एवं सोने का हार चोरी करना स्वीकार किये । 

सातों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से मशरूका 26 नग मोबाईल, 04 मोटर साइकिल, 04 साइकिल एक सोने का हार जुमला कीमती करीबन 369000 रू0 को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय उपनिरीक्षक के.एल. गौर, सउनि राजकुमार देशमुख, चंद्रषेखरु सोनी, अश्वनी कुमार, शरीफुद्दीन शेख, हेमलता वर्मा, आरक्षक राजकुमार चन्द्रा, सुरेन्द्र सिंह चैहान, महेश देवांगन, दुष्यंत लहरे, भूपेन्द्र साहू, महावीर साहू, लक्ष्मीनारायण शुक्ला, मुकेष यादव, भीषम करैत, पवन आडिल, कोमल सिंह राजपूत, अमर नायक, छगन लाल, कीर्ति साहू, थाना अण्डा से आर. अष्वनी यादव, हिम्मत सिंह ठाकुर थाना जामगांव आर से आर0 राजेश्वर ठाकुर, खिलेश कुर्रे, श्रवण साहू चैकी मचांदूर से उप निरीक्षक श्यामसिंह नेताम आरक्षक जगेन्द्र साहू, नारायण ठाकुर, कालीचरण देशमुख का सराहनीय योगदान रहा हैं।