🙏🏻🙏हर हर महादेव 🙏🙏🏻
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌤️ दिनांक – 15 फरवरी 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ *मास – फाल्गुन
( *गुजरात-महाराष्ट्र -माघ* )
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – त्रयोदशी शाम 05:04 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 07:48 तक
*तत्पश्चात श्रवण*
🌤️ योग – व्यतीपात 16 फरवरी रात्रि 02:47 तक तत्पश्चात वरीयान*
*⚛️सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ-:👇👇
( दिल्ली समयानुसार)
सूर्योदय———–07:00
सूर्यास्त———–18:11
सूर्य राशि——— कुंभ
चन्द्र राशि———मकर
चन्द्रोदय———-30:15
चन्द्रास्त———-16:06
👽अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)-: 👇👇 🌑दुष्टमुहूर्त16:33 से 17:16 तक
🌑राहु काल16:38 से 18:05 तक 🌑दिशा शूल——— पश्चिम
*⚛️शुभ समय (शुभ मुहूर्त)-:👇👇
ब्रह्म मुहूर्त 4:00 से 5:00 तक
अभिजीत12:13 से 12:56 तक
विजय मुहूर्त 14:00 से 14:42 तक,
गोधूलि बेला 18:05 से 18:35 तक,
निशीथ काल-24:09 से 25:00 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग07:00 से 19:49 तक
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
💥 विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌹🙏व्रत पर्व विवरण🙏🌹
➡️ *आज महाशिवरात्रि व्रत,
➡️ *आज रात्रि जागरण,
➡️ *आज शिव-पूजन
(निशीथकाल: मध्य रात्रि 12:16 से रात्रि 01:06 तक),
➡️ *आज प्रथम पहर-06:23 से,
➡️ *आज द्वितीय पहर रात्रि 09:32 से,
➡️ *आज तृतीय पहर मध्यरात्रि 12:41 से,
➡️ *आज चतुर्थ पहर16 फरवरी प्रातः 03:50 से
🌷🌷 पारण -16 फरवरी सूर्योदय के बाद), व्यतीपात योग (प्रातः 03:18 से मध्यरात्रि 02:47 तक)
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹आज महाशिवरात्रि विशेष🌹
🔱 *आज माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा उपासना का विशेष दिन है। आज के दिन भगवान को गंगाजल, पुष्प, विल्वपत्र, अक्षत इत्यादि अर्पित किए जाते हैं और भगवान का विधि विधान से पूजन किया जाता है और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌞🙏आज रविवार विशेष🙏🌞
💥 * सूर्य नारायण को जल अर्पित करें, इस दिन गायत्री मंत्र का जप करना भी शुभ कारक है।
💥 * रविवार के दिन छोटा सा हवन करके उसमें गायत्री मंत्रों की आहुति देना काफी कल्याणकारी माना गया है।
💥 * शास्त्र मतानुसार रविवार के दिन पीपल व तुलसी वृक्ष के पत्ते इत्यादि तोड़ना वर्जित है।
💥 * ज्योतिष के अनुसार यदि यश, मान- सम्मान व व्यापार व रोजगार में बाधा उत्पन्न होती है और जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ अवस्था में है तो रविवार का व्रत करने से सूर्य के अनुकूलता प्राप्त होती है
💥 * ध्यान रहे रविवार के व्रत में किसी भी प्रकार का नमक खाना वर्जित है। रविवार के दिन आंवला भी नहीं खाना चाहिए।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷फाल्गुन कृष्ण पक्ष में आने वाले महोत्सव🌷
🔥 *महाशिवरात्रि व्रत : 👉 *फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि सायंकाल 17 बजकर 05 मिनट तक रहेगी इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ दिनांक
15/02/2026 रविवार को।
🔥 *देव कार्य व पितृ कार्य अमावस्या : 👉 *सायंकाल 17 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष दिनांक 17/02/2026 मंगलवार ।
🔥*पंचक प्रारंभ : 👉 *फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पंचक प्रारंभ प्रातः काल 09 बजकर 01 से प्रारंभ
दिनांक 17/02/2026 मंगलवार।
🔥 वर्ष 2026 में दो जेष्ठ के महिने आ रहे हैं जो अधिक मास का महीना कहलाएगा । 🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞
🌷 सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र 🌷
➡️ 16 फरवरी 2026 सोमवार को शाम 05:34 से 17 फरवरी सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।
💥 जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷ग़रीबी – दरिद्रता मिटाने के लिए🌷
🌹🙏🏻 सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷 महाशिवरात्रि 🌷
🌹🙏🏻 वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए,लेकिन महाशिवरात्रि(15 फरवरी, रविवार)का दिन कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से कौन-सा फल मिलता है।
👉 01 सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।
👉 02 मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।
👉 03 हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।
👉 04 पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है ।
👉 05 स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।
👉 06 नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।
👉 07 चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।
👉 08 ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।
👉 09 लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।
👉 10 आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।
👉 11 मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते हैं ।
👉 12 गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏
🌹👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष।
🌹👉दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है।
🌹👉आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
🌹👉6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
🌹👉अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️
➡️नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी।
🌹👉आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
🌹👉व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏
🌹🙏🏻आज का राशिफल 🙏🏻🌹
🌹👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यों को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यों से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।
🌹वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरते चोटादि का भय है।
🌹मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।
🌹कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।
🌹सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यों से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नहीं लगेगा।
🌹कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।
🌹तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।
🌹वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
🌹धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।
🌹मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
🌹कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।
🌹मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़कर आरोग्य बना रहेगा।
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏

