कुंभ राशि यात्रा को स्थगित करें, मीन राशि अपनी वस्तु की संभाल खुद करें

कुंभ राशि यात्रा को स्थगित करें, मीन राशि अपनी वस्तु की संभाल खुद करें


🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 23 जुलाई 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – नवमी सुबह 07:03 तक तत्पश्चात दशमी
🌤️ नक्षत्र – विशाखा 24 जुलाई रात्रि 01:42 तक तत्पश्चात अनुराधा
🌤️ योग – शुभ शाम 07:20 तक तत्पश्चात शुक्ल
🌤️राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:03 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:09
🌤️ सूर्यास्त – 07:20
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- भडली नवमी
💥विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 चतुर्मास में विद्यार्थियों के लिए उपहार 🌷
➡️ 25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।
👉🏻 चतुर्मास में विद्यार्थी जहाँ भी हैं, अनुष्ठान चालू करें | बाल संस्कारवाले भी लग जायें | रोज सारस्वत्य मंत्र का १७० माला जप करें, मौन रहें, ध्यान करें, अकेले में श्वासोच्छवास गिनें….. तो उन बच्चों को प्रमाणपत्र लेकर नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, नौकरी तो उनके चरणों की दासी बन जायेगी और सफलता उनके चरण चूमने का इन्तजार करेगी | लेकिन मेरे बच्चे, नहीं रहते कच्चे ! वे सफलता के गुलाम नहीं रहते, वे तो भगवान और सद्गुरु के प्यारे रहते हैं |
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 चतुर्मास 🌷
👏🏻 चतुर्मास की बड़ी भारी महिमा है, इन बातों को जानकर इस अमृतकाल का लाभ उठाइये।
👉🏻 १] सद्धर्म, सत्संग-श्रवण, सत्पुरुषों की सेवा, संतो के दर्शन, भगवान का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और सुपात्र हेतु दान देने में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में अत्यंत कल्याणकारी बतायी गयी हैं |
👉🏻 २] इन दिनों भूमि पर (चटाई, कम्बल, चादर आदि बिछाकर) शयन, ब्रह्मचर्य-पालन, उपवास, मौन, ध्यान, जप, दान-पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं |
👉🏻 ३] जल में आँवला मिलाकर स्नान करने से पुरुष तेजवान होता है और नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है |
👉🏻 ४] चतुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है | इन दिनों धातु के पात्रों का त्याग कर पलाश के पत्तों पर भोजन करनेवाला ब्रह्मभाव को प्राप्त होता है, ऐसा शास्त्र में कहा गया है |
👉🏻 ५] इन दिनों में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें |
👉🏻 ६] चतुर्मास में शादी-विवाह और सकाम यज्ञ नहीं होते | ये चार मास साधन-भजन करने के हैं |
👉🏻 ७] पद्म पुराण में आता है कि जो व्यक्ति भगवान के शयन करने पर विशेषत: उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है |
👉🏻 ८] चतुर्मास में भगवान विष्णु के सामने खड़े होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करने से बुद्धिशक्ति बढ़ती है |
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीर्वाद 🌹
आपका जन्मदिन: 23 जुलाई

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।

परिवार: पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष आज का राशिफल
युवा वर्ग पूरी ऊर्जा के साथ अपने भविष्य संबंधी कार्यों पर फोकस रहें, निश्चित ही सफलता मिलने वाली है. संतान से जुड़ी समस्या का समाधान पारिवारिक विचार-विमर्श से निकल सकता है. कामकाजी महिलाओं को घर तथा प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में कुछ दिक्कत आएगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. ज्यादा पोलूशन और भीड़ भरे स्थान पर जाने से परहेज करें.

उपाय – जरूरतमंद लोगों के लिए चाय-बिस्कुट आदि का इंतजाम करें.

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 3

वृष आज का राशिफल
भाग्योदय दायक समय है. कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की संगत से दूर रहें. व्यवसायिक क्षेत्र में मेहनत व परिश्रम के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे. परिजनों का परिवार की देखभाल के प्रति पूरा सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे.

उपाय – बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें.

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन आज का राशिफल
दिनभर व्यस्तता रहेगी. लेकिन योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को करना आपको सफलता भी देगा. बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है. कारोबार में आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, नुकसान हो सकता है. परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा. तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें. तथा हाइजीनिक रहें.

उपाय – किसी भी धर्मस्थल पर साफ-सफाई की सेवा में कुछ समय जरूर व्यतीत करें.

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला

भाग्यशाली अंक- 2

कर्क आज का राशिफल
सकारात्मक बने रहने से किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे. पड़ोसियों अथवा किराएदारों से वाद-विवाद की स्थिति को बढ़ावा ना दें. कारोबार में विस्तार के लिए मीडिया ऑनलाइन गतिविधियों की और अधिक जानकारी हासिल करें. पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें. नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं.

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं.

सिंह आज का राशिफल
इस समय भाग्य और कर्म दोनों आपके पक्ष में हैं. कुछ नवीन कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी. किसी निकट संबंधी का कठोर व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है. कारोबार में सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं. गैर कानूनी काम में रुचि ना लें. प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा. थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी.

उपाय – लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और बेसन के लड्डू का प्रसाद बांटे.

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

कन्या आज का राशिफल
सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है. व्यवसाय में अचानक ही कोई व्यवधान उत्पन्न हो सकता है. अपना मनोबल बनाकर रखें. लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका बन सकता है. मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रहेंगी. उपाय – जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुएं आदि देना आपको खुशी देगा.

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 7

तुला आज का राशिफल
संतान की किसी उपलब्धि से मन में खुशी और संतुष्टि का भाव रहेगा. युवा वर्ग ध्यान रखें कि तरक्की पाने के लिए अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है. कारोबारी व्यवस्था में सुधार आएगा और आय की स्थिति भी बेहतर होगी. जीवन साथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा. गरिष्ठ और तला-भुना खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा.

उपाय – श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक आज का राशिफल
अगर कोई पेमेंट वगैरह रुकी हुई है, तो तकाजा करने पर टुकड़ों में मिल सकती है. किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें. व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है. अनायास ही आपके काम बनते जाएंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे. आपका उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा.

उपाय – शनि स्त्रोत का पाठ करें अथवा सुनें.

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 3

धनु आज का राशिफल
अपने किसी खास कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें. नौकरी पेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े. और समय पर अपने कार्यों को पूरा करें. घर में सुकून भरा माहौल रहेगा.

उपाय – हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी. पक्षियों को दाना खिलाएं.

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 9

मकर आज का राशिफल
विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें. रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे. इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं.

उपाय – किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून और शांति देगा.

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ आज का राशिफल
आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी. इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है. नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं. युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है.

उपाय – सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं.

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 1

मीन आज का राशिफल
घर के बदलाव संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. अपनी वस्तु की संभाल खुद करें. कोई नुकसान होने पर उसकी जिम्मेदार आप खुद ही रहेंगे. व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती हैं. मार्केटिंग संबंधी कार्य थोड़ी सी ही मेहनत से संपन्न हो जाएंगे. मनोरंजक गतिविधियों में मस्ती भरा समय व्यतीत होगा. ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है. अपनी जांच अवश्य करवाएं.

उपाय – संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8