नया रायपुर होते हुए मेमो ट्रेन के लिए मिली मंजूरी, होंगे तीन स्टॉपेज

नया रायपुर होते हुए मेमो ट्रेन के लिए मिली मंजूरी, होंगे तीन स्टॉपेज


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 30 सितंबर । रेलवे बोर्ड और मंत्रालय के आदेश के मुताबिक रायपुर सिविल स्टेशन से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन मंजूर किया है। डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम के आदेशानुसार यह ट्रेन रायपुर से 9 बजे छूटकर नवा रायपुर के सीबीडी होकर 10.10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। इसके स्टापेज आरवी ब्लाक हट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर होंगे। नीलम ने कहा है कि ट्रेन उद्घाटन की डेट की सूचना जल्द दी जाएगी।