भिलाई नगर 18 मार्च । प्रबंधन के दबाव के चलते कार्मिक विभाग के कहने पर प्राण अकाउंट (Permanent Retirement Account Number) बनाकर कर्मियों ने कार्मिक विभाग को सौंपा एवं कार्मिक विभाग ने उचित कार्यवाही करवाकर वेतन समझौता के दौरान पेंशन फंड में दिए जाने वाले राशि को एनपीएस में भेजना शुरू करवाया । जोकि शेयर मार्केट के अधीन रहता है मौजूदा समय में शेयर बाजार बहुत ज्यादा गिरावट पर है जिसके चलते एनपीएस में जमा राशि में भारी गिरावट हो गई है ऐसे में सेवानिवृत हो रहे कर्मी संशय में है कि वे क्या करें इस स्थिति में सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श देने के संदर्भ में सीटू ने महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध विभाग के नाम पत्र लिखकर जे एन ठाकुर से मुलाकात की जे एन ठाकुर ने उपरोक्त संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
बढ़ती घटती रहती है शेयर मार्केट के अधीन निवेशित राशि
भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के एनपीएस एकाउंट में संयंत्र प्रबंधन द्वारा निर्धारित राशि जमा किया जाता है । कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर एनपीएस में संचित निवेशित राशि निकाल कर पेंशन उपलब्ध कराने वाले फंड आपरेटरो के माध्यम से पुनः निवेश किया जाता है। यह व्यवस्था पूर्णतः शेयर बाजार के उतार चढ़ाव पर निर्भर रहता हैI शेयर बाजार के बढ़ने घटने के अनुसार संचित हो रही एनपीएस की राशि भी बढ़ती घटती रहती है। जिसके कारण कर्मियों को शेयर बाजार आधारित लाभ या नुकसान उठाना पड़ता हैं।

अधिकांश कर्मी नहीं जानते कि एनपीएस की राशि को सेवानिवृत्ति के समय तुरंत निकालना है या नहीं
संयंत्र में कार्यरत एवं सेवानिवृत हो रहे अधिकांश कर्मियों को यह ज्ञात नहीं है कि यदि शेयर बाजार अत्यधिक गिरावट की स्थिति में है, तो एनपीएस में निवेशित राशि (जो शेयर बाजार के जोखिमों के अधीन होने के कारण अपनी मूल से बहुत ज्यादा घट गई है) को सेवानिवृत होने के साथ ही निकाल लेना चाहिए या शेयर बाजार के गिरावट से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कुछ दिनों अथवा महीनों के लिए एनपीएस खाते में ही निवेशित रहने के लिए छोड़ देना चाहिए और पुनः शेयर बाजार के लाभ की स्थिति में आने पर पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत करना चाहिए I उपरोक्त संदर्भ में जानकारी के अभाव में सेवानिवृत्त कर्मियों में संशय की स्थिति बनी रहती है।
परामर्श देने हेतु नियुक्त होनी चाहिए विशेषज्ञों की टीम
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सेवानिवृत्ति से पूर्व एच आर एल एंड डी विभाग में सेवानिवृत्त होने पर संचित राशि को अलग-अलग माध्यमों में निवेश करने की योजनाओं की जानकारी देने के लिए क्लास आयोजित किया जाता है सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को उनके संचित राशि के सही निवेश के संदर्भ में उचित सलाह देने के लिए आयोजित किए जाने वाले क्लास में संयंत्र के तरफ से विशेषज्ञ अधिकारियों कर्मचारियों की टीम नियुक्त की जानी चाहिए, ताकि सेवानिवृत हो रहे कामगार वित्तीय निवेशक एजेंट के चुंगल में फंसे बिना अपने पूंजी के निवेश के लिए सही निर्णय ले सके I साथ ही साथ एनपीएस में संचित निवेशित राशि को शेयर बाजार के गिरावट की स्थिति में निकालने या कुछ समय छोड़ने के सम्बन्ध में भी परामर्श दिया जाना चाहिए। चर्चा के दौरान सीटू ने कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी एन पी एस से जुड़े नियमों की जानकारी हेतु एच आर एल एंड डी में क्लास में शामिल किया जाना चाहिए जिससे कर्मियों के बीच पूर्ण जानकारी साझा किया जा सके।

