छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में जल्द होगी नियुक्तियां – सीएम विष्णु देव

छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों में जल्द होगी नियुक्तियां – सीएम विष्णु देव


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 17 मार्च। सीएम विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। वो कल मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। श्री साय केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के रिसेप्शन में भी शिरकत करेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम है। दिल्ली जाने से पहले मीडिया से चर्चा में श्री साय ने कहा कि निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द होगी।

श्री साय के अलावा प्रदेश के कई भाजपा नेता भी दिल्ली में हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन है।

बताया गया कि साय इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम की पीएम मोदी से मंगलवार को दोपहर संसद भवन में मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हो सकती है। वो मंगलवार को लौटेंगे। जाने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में श्री साय ने निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा कि जल्द नियुक्तियां होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए।
यह बयान दर्शाता है कि निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। श्री साय ने मीडिया से कहा कि नियुक्तियों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, जिससे संकेत मिलता है कि सरकार या संबंधित प्राधिकरण इस पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।