सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 24 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए व्यापमं परीक्षा से चयनित 200 आरक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।
आयुक्त आबकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालयों एवं उड़नदस्ता दलों में पदस्थ किया जाएगा। सभी नव नियुक्त आरक्षकों को तीन वर्ष की परिवीक्षाधीन अवधि (प्रोबेशन) पूरी करनी होगी, जिसके दौरान उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जॉइनिंग देनी होगी। निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
इस नियुक्ति से विभाग को फील्ड स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई और निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


