स्कूल में क्लर्क के खाली 1621 पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन

स्कूल में क्लर्क के खाली 1621 पदों पर भर्ती के लिए आज ही करें आवेदन



🟠 27 अक्टूबर है लास्ट डेट, 22 नवंबर को होगी परीक्षा
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के 4 हजार 500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में क्लर्क के 1 हजार 621 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने सभी 18 मंडलों से खाली पदों की सूचना इकट्ठा करने के बाद शासन को भेज दी है। अब अलग-अलग जनपदों में स्कूल एक के बाद एक नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर लगभग 13 साल बाद इन स्कूलों में क्लर्क की भर्ती होगी। यह भर्तियां स्कूल वाइज हो रही हैं।
आवेदन पत्र स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड कर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी व डिमांड ड्राफ्ट के साथ डाक से संबंधित स्कूलों को भेजना होगा। किस-किस स्कूल में वैकेंसी निकल रही है, इसके लिए उस जिले के स्थानीय समाचार पत्र को फॉलो करें। आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर तथा मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख 6 नवंबर है। टाइपिंग टेस्ट एग्जाम 22 नवंबर को होगा। क्लर्क इंटरव्यू की तारीख 4 दिसंबर होगी तथा जॉइनिंग लेटर 16 जनवरी 2023 तक प्रदान किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार 12वीं पास हो तथा इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से आती हो अथवा UPSSSC PET में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स हों। DOEACC/NIELIT से सीसीसी प्रमाण पत्र, 10 वीं या 12 वीं कक्षा में कंप्यूटर विज्ञान या कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा या पीजीडीसीए/बीसीए/एमसीए/ग्रेजुएशन/कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक या बीए/बीएससी/एमएससी/एमबीए में कंप्यूटर कोर्स हो। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आवेदन फीस जनरल व ओबीसी के लिए 750 रुपये, ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये, एससी व एसटी के लिए 500 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरकर डाक से भेज दें। पदों की संख्या को देखते हुए आवेदकों की पीईटी के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। परीक्षा पास करने वालों में से एक पद के संबंधित तीन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी का 80 और इंटरव्यू के 20 प्रतिशत अंकों के आधार पर सिलेक्शन लिस्ट बनेगी और कॉलेज प्रबंधक की अध्यक्षता में बनाया गया पांच सदस्यीय सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू लेगा।