पटना, 12 सितंबर। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अनुसार बैंक अब 276 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इन पदों पर उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 9 सितंबर से आनलाईन आवेदन प्रारंभ हो चुका है और 9 अक्टूबर 2022 है। बीएससीबी परीक्षा की तारीख नवंबर और दिसंबर में होगी। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये है वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। सिलेक्शन प्रोसेस प्रीलिम्स रिटन एग्जाम मेन रिटन एग्जाम होगा। इंटरव्यू (केवल एएम पद के लिए) होना है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट भी होना है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर क्लिक कर होमपेज पर “करियर” टैब पर क्लिक करें। अब बिहार राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में असिस्टेंट (Multipurpose) और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आगे बढ़े और अपना आवेदन सबमिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर अवश्य रखें।

