बीएड डिग्रीधारी सर्व शिक्षा अभियान के 1300 पदों के लिए आनलाईन करें आवेदन, 1 अक्टूबर लास्ट डेट

बीएड डिग्रीधारी सर्व शिक्षा अभियान के 1300 पदों के लिए आनलाईन करें आवेदन, 1 अक्टूबर लास्ट डेट



भिलाई नगर, 13 सितंबर। गुजरात में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा अपनी वेबसाइट पर विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssarms.gipl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां 1300 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आनलाईन आवेदन कल 12 सितंबर से प्रारंभ हो गया है और आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2022 है। बीएड या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक है। भर्ती के तहत स्पेशल एजुकेटर (सीपी), स्पेशल एजुकेटर (एमडी), स्पेशल एजुकेटर (आईडी/एमआर) के पदों पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये मिलेंगे। आवेदन के लिए आनलाईन गुजरात सर्व शिक्षा अभियान की ऑफिशियल वेबसाइट ssagujarat.org पर क्लिक कर ‘भर्ती’ अनुभाग पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, उसके बाद फॉर्म ओपन होगा। यहां मांगी गई सभी डिटेल्स भरें।