सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 8 जुलाई। साउथ वेस्टर्न रेलवे हुबली की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से अप्रेंटिसशिप के 904 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आरआरसी की ओर से एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू की जा चुकी है। उम्मीदवार साउथ वेस्टर्न रेलवे हुबली की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 अगस्त तय की गई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन – मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी, NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
एज लिमिट – उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 24 वर्ष से ज्यादा न हो। उम्र की गिनती 2 अगस्त 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट रेलवे के नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस – इस भर्ती में सिलेक्शन मेरिट बेसिस पर होगा। मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन में प्राप्त प्रतिशत अंक और आईटीआई में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। किन्हीं दो उम्मीदवारों को बराबर मार्क्स मिलने पर अधिकतम आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
दक्षिण पश्चिम रेलवे में 904 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन 🟠 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मेरिट बेसिस पर होगा


