CBSE 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, रिवैल, रिचेकिंग के लिए कल से आवेदन, शुल्क भी घटाया गया

CBSE 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, रिवैल, रिचेकिंग के लिए कल से आवेदन, शुल्क भी घटाया गया


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 17 मई 2026। सीबीएसई 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, रिवैल, रिचेकिंग के लिए कल से आवेदन लेगा। इसके लिए बोर्ड ने आवेदन शुल्क में कमी की है। छात्रों को लगता है कि कॉपी ग़लत चेक हुई है, तो उसके लिए अब सिर्फ़ 100 रुपये लिए जाएंगे”.

बता दें कि 700 रुपए में जो कॉपी चेकिंग होती थी, वह अब 100 रुपये कर दी गई है. हर सवाल की चेकिंग के अब 25 रुपए प्रति सवाल कर दिया गया है।

संजय कुमार, सचिव स्कूल शिक्षा ने आज दिल्ली में कहा, छात्रों के लिए री- इवैल्यूएशन की व्यवस्था उपलब्ध है। CBSE में पुनर्मूल्यांकन का विकल्प हमेशा से उपलब्ध रहा है।