सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 3 अप्रैल। राज्य के के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल से आवेदन मिलने शुरू हो जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन 5 मई तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश के लिए लॉटरी 5 से 10 मई के मध्य निकाली जाएगी और 11 से 15 मई के बीच प्रवेश दिया जाएगा। एक छात्र सिर्फ एक ही स्कूल के लिए आवेदन कर सकेगा।
प्रदेश में अभी 348 हिंदी माध्यम एवं 404 अंग्रेजी और स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों में 50-50 सीटें हैं। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र साढ़े 5 साल से साढ़े 6 साल के बीच होनी चाहिए। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए उम्र की गणना 31 मई 2024 के आधार पर होगी। कक्षा 2 से 12वीं तक अंग्रेजी मीडियम के बच्चों का ही एडमिशन होगा। इसका सत्यापन उनकी टीसी और मार्क-शीट से किया जाएगा।
स्कूलों का संचालन करेगा शिक्षा विभाग
नए शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 से स्कूलों का संचालन स्कूल शिक्षा विभाग करेगा। अब तक कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति से संचालित हो रहे थे। चर्चा ये भी है कि प्रदेश में आगामी शिक्षक भर्ती इन स्कूलों में भी हो सकती है। 10 तारीख से सेजस पोर्टल शुरू हो जाएगा। इसके माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे।

