अक्टूबर में तीसरी लहर की आशंका, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने जारी की रिपोर्ट, बच्चों को लेकर सावधानी बरतने पर जोर

अक्टूबर में तीसरी लहर की आशंका, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने जारी की रिपोर्ट, बच्चों को लेकर सावधानी बरतने पर जोर


अक्टूबर में तीसरी लहर की आशंका, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने जारी की रिपोर्ट, बच्चों को लेकर सावधानी बरतने पर जोर

नई दिल्ली, 9 सितंबर। एक तरफ जहां देश में संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं, वहीं चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने एक रिपोर्ट जारी की है। जारी रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर माह में तीसरी लहर आ सकती है। इस रिपोर्ट में तीसरी लहर के दौरान बच्चों को लेकर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर देश में टीकाकरण की रफ़्तार को नहीं बढ़ाया गया तो तीसरी लहर में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। साथ ही बच्चों को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाने पर ध्यान देना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी बीमारी से पीड़ित बच्चों को प्राथमिकता देनी होगी, साथ ही शिक्षक, स्कूल स्टॉफ का टीकाकरण अनिवार्य करना होगा। बच्चों की देखभाल के लिए अस्पताल को अलर्ट मोड में रहने की बात भी रिपोर्ट में है। इसमें कहा गया है कि अगर बच्चे संक्रमित हो तो मां-बाप के रहने की भी अस्पताल में व्यवस्था हो। बच्चों को टीका देते वक़्त अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की समझाइश रिपोर्ट में दी गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 40 हजार 567 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं यानि कि 2 हजार 358 एक्टिव केस बढ़ गए। देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 31 लाख 39 हजार 981 हो गई है और 4 लाश 41 हजार 749 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 3 करोड़ 23 लाख 4 हजार 618 लोग ठीक भी हुए हैं और कोविड-19 के 3 लाख 93 हजार 614 एक्टिव केस मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 71 करोड़ 65 लाख 97 हजार 428 डोज दी जा चुकी है, जिसमें 54 करोड़ 68 लाख 97 हजार 6 पहली डोज है। जबकि 16 करोड़ 97 लाख 422 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।