*जन विरोधी कारपोरेट बजट पेश किया वित्त मंत्री ने – महासचिव एटक*

*जन विरोधी कारपोरेट बजट पेश किया वित्त मंत्री ने – महासचिव एटक*


जन विरोधी कारपोरेट बजट पेश किया वित्त मंत्री ने – महासचिव एटक

भिलाई नगर 2 फरवरी । भिलाई स्टील मजदूर सभा एटक के महासचिव ने विनोद कुमार सोनी ने केंद्रीय बजट पर कहां है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस गरीब देश में विशुद्ध रूप से जन विरोधी- कॉर्पोरेट बजट पेश किया है। बजट में..  

(1) मजदूर वर्ग के लिए आयकर व अन्य करों में कोई राहत नहीं है।

(2) किसी भी प्रकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि की गुंजाइश नहीं है।

(3) गरीब और गरीब होता  जाएगा। अमीर और अमीर होता जाएगा। 

(4) कम आय वाले लोगों को लॉलीपॉप दिखा दिया।

(5) आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की कोई कार्य योजना नहीं है।

(6) सार्वजनिक उपक्रमों को कोई बजट समर्थन नहीं। 

(7) यह बजट पूरी तरह से श्रमिक विरोधी व किसान विरोधी है।