अंतर जिला ऑटो वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों को एंटी क्राइम साइबर यूनिट दुर्ग व भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह से एक ऑटो , दो ऑटो इंजन सहित 4.5 लाख का सामान जप्त

अंतर जिला ऑटो वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों को एंटी क्राइम साइबर यूनिट दुर्ग व भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह से एक ऑटो , दो ऑटो इंजन सहित 4.5 लाख का सामान जप्त


अंतर जिला ऑटो वाहन चोर गिरोह के 9 सदस्यों को एंटी क्राइम साइबर यूनिट दुर्ग व भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह से एक ऑटो , दो ऑटो इंजन सहित 4.5 लाख का सामान जप्त

भिलाई नगर 20 अगस्त । ऑटो वाहन चोर गिरोह दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। चोरी करने के पश्चात् ऑटो को काटकर देवकर बेमेतरा जिले में कबाड़ियो को बेच देते थे। जबकि ऑटो इंजन, बॉडी व चक्कों को  अलग-अलग बेचते थे ।बऑटों  चोरी करने वाले गिरोह के 09 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । 01 नग  ऑटों, 02 नग ऑटो इंजन, 11 नग ऑटो के चक्के, ऑटो की कटी हुई बॉडी व कटिंग टूल्स आरोपियों के कब्जे से 4.5 लाख की मशरूका बरामद किया गया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से सफलता प्राप्त हुई।

शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस के द्वारा चोरों तक पहुंचने का लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि कैम्प 02 निवासी शेख फैजल एवं अफजल खान कहीं से ऑटो चोरी किये है और उसे काटकर किसी कबाड़ी को बेचे है।  सूचना पर शेख फैजल एवं अफजल खान को घेरा बंदी कर, कटिंग टूल्स के साथ टीम द्वारा पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर टीम को गुमराह करते रहे। किन्तु तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हुड़को भिलाई में खड़ी एक सवारी ऑटो को चोरी किये थे । जिसे काटकर 01 नग ऑटो की इंजन तथा 03 नग टायर को वाहिद मोहम्मद कबाड़ी देवकर बेमेतरा  तथा ऑटो के बाकी बॉडी पार्ट्स को काटकर शबाब मेनन देवकर बेमेतरा के पास बेचे है। जिससे आरोपियों की निशान देही पर शेख फैजल एवं अफजल खान से कटर मशीन, वाहिद कबाड़ी के कब्जे से 01 नग ऑटो इंजन व 03 नग ऑटो का चक्का तथा शबाब मेनन के कब्जे से कटा हुआ ऑटो का पार्ट्स बरामद कर जप्त किया गया।

इसी प्रकार देवकर निवासी योगेश निषाद, विजय निषाद, सद्धाम मोहम्मद, हाजी रफीक एवं जालबांधा निवासी लोकनाथ मतवारे, जो कि सभी कबाड़ी का धन्धा करते है। उक्त व्यक्तियों से एक पीले रंग का ऑटो वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 6167 एवं उसमें कबाड़ी समान मिला। उक्त ऑटो वाहन एवं कबाड़ सामग्री के सम्बन्ध में योगेश निषाद, विजय निषाद, सद्धाम मोहम्मद, हाजी रफीक एवं लोकनाथ मतवारे से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किन्तु सतत् पूछताछ करने पर उक्त ऑटो वाहन चोरी का होना बताया। उपरोक्त प्रकरणों में अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर से सउनि लेखपाल साहू प्र. आर. प्रेम सिंह, आरक्षक अमित वर्मा, अनिल गुप्ता एवं एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. राजकुमार दिवाकर, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, जावेद खान, नितिन सिंह, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, रमेश पाण्डेय, प्रदीप यादव, अभय रॉय की उल्लेखनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में शेख फैजल पिता शेख मुजीब उम्र 21 साल साकिन पावर हाउस कैम्प 02 सोनकर मोहल्ला छावनी, अफजल खान पिता गुलशेर खान उम्र 22 साल साकिन नंदनी रोड देना बैंक के पीछे चन्द्रशेखर आजाद नगर, वाहिद मोहम्मद पिता शमशेर मोहम्मद उम्र 27 साल साकिन जामगांव रोड़ वार्ड क्रं. 13 देवकर थाना देवकर, शबाब मेनन पिता बल्लू मेनन उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 15 दुर्ग रोड गंडई, शेख फैजल पिता शेख मुजीब उम्र 21 साल साकिन पावर हाउस कैम्प 02 सोनकर मोहल्ला छावनी, अफजल खान पिता गुलशेर खान उम्र 22 साल साकिन नंदनी रोड देना बैंक के पीछे चन्द्रशेखर आजाद नगर, योगेश निषाद पिता वीरेन्द्र निषाद उम्र 19 साल साकिन आबादी पारा जामगांव रोड़ वार्ड 13 चांदनी चौक देवकर, विजय निषाद पिता दुर्गा निषाद उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्रं. 02 देवकर थाना देवकर बेमेतरा, सद्धाम मोहम्मद पिता मोह. निजामुदीन उम्र 22 साल साकिन जामगांव रोड देवकर, हाजी रफीक पिता जगरू बेग उम्र 52 साल साकिन बासीन रोड ईदगाह मैदान के पास देवकर बेमेतरा, लोकनाथ मतवारे पिता धनऊ राम उम्र 34 साल साकिन शेरगढ जालबांधा थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव शामिल है।