महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश

महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 अक्टूबर । एंटी करप्शन ब्यूरो एवं ईओडब्ल्यू द्वारा महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा एप मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया गया है।

ईओडब्ल्यू द्वारा महादेव बुक ऑनलाईन सट्टा प्रकरण में 04 गिरफ्तार आरोपियों-सहदेव सिंह यादव, भारतज्योति उर्फ गुरू उर्फ भास्कर, विश्वजीत राय चौधरी एवं अतुल सिंह के विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 एवं 201, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018) की धारा 7 एवं 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8 एवं 11 एवं सार्वजनिक द्युत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) की धारा 4क के अंतर्गत विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) रायपुर में पूरक अभियोग पत्र 8 अक्टूबर को पेश किया गया है।

विदित हो कि ब्यूरो की टीम द्वारा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्यों में संचालित महोदव बुक के कॉल सेंटर्स (ओ.टी.पी. सेंटर्स) में रेड कार्यवाही की गई थी तथा अभियुक्त भारतज्योति, अतुल सिंह एवं विश्वजीत राय चौधरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों फर्जी सिम कार्ड, सैंकड़ों मोबाईल एवं लैपटॉप जप्त किये गये थे। इन मोबाईल नंबरों के व्हाट्सएप हेड ऑफिस दुबई से संचालित होते थे। अभियुक्तगण द्वारा महादेव बुक के एकाउंट ग्रुप के लिये फर्जी कार्पोरेट बैंक एकाउंट की व्यवस्था भी की जाती थी, जिनमें पैनलों से कमाये रकम ट्रांसफर कर हवाला के माध्यम से दुबई तक पहुंचाया जाता था।