हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षाएं 01 मार्च से, प्रायोगिक परीक्षाएं 01 फरवरी को, 14 जनवरी तक छात्र-छात्राएं जमा कर सकेंगे आवेदन

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षाएं 01 मार्च से, प्रायोगिक परीक्षाएं 01 फरवरी को, 14 जनवरी तक छात्र-छात्राएं जमा कर सकेंगे आवेदन</em>


दुर्ग 13 जनवरी हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित की जाने वाली सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं 01 मार्च से तथा प्रायोगिक परीक्षाएं 01 फरवरी से आयोजित किया जाना सम्भावित है। इस आशाय का निर्णय सर्वसम्मति से कुलपति द्वारा आयोजित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक में अनुमोदित किया गया। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को प्रविष्ट होने में आसानी हेतु विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षाओं को जल्दी समाप्त करने हेतु प्रयासरत् है।
कुलपति, डॉ. पल्टा ने बैठक में जानकारी दी कि परीक्षा संबंधी प्रत्येक कार्य चाहे वह विक्षीकीय कार्य हो अथवा मूल्यांकन कार्य सभी को प्राध्यापक बहुत ही निष्ठापूर्वक संपादित करे। इस बात का प्राचार्य प्रत्येक प्राध्यापक को सूचित करे। कुलपति, डॉ. पल्टा ने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी गड़बड़ी को विश्वविद्यालय बर्दाश्त नहीं करेगा तथा गड़बड़ी करने वाले प्राध्यापक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु नियमानुसार विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् तथा उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को सूचित किया जायेगा।
डॉ. पल्टा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु स्थानाभाव के बावजूद विश्वविद्यालय तीन पृथक-पृथक हॉल में लगभग 80 मूल्यांकनकर्ता प्राध्यापकों की मदद से केन्द्रीय मूल्यांकन करा रहा है तथा प्रारंभिक सप्ताह में ही लगभग 30 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अगले 20 जनवरी तक सेमेस्टर परीक्षाओं के अनेक परिणाम घोषित करने हेतु प्रयासरत् है। कुलपति, ने परीक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि 01 फरवरी से आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं हेतु महाविद्यालयों को बाह्य परीक्षकों की सूची तथा परीक्षकों को दिये जाने वाले यात्रा व्यय एवं पारिश्रमिक राशि अग्रिम के रूप में उपलब्ध करा दी जाये।
विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाईन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। समस्त परीक्षार्थी अंतिम तिथि के पूर्व अपना आवेदन जमा कर लेवें।